Coronavirus Bhopal News Update : भोपाल में 192 कोरोना पॉजिटिव, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक 192 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें से 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 6 की मौत हो चुकी है। भोपाल में शुक्रवार को 11 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें एक रेलकर्मी व दो आरक्षक भी शामिल हैं।

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भोपाल के लिए एक खुशी और राहत देने वाली बताई है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि शनिवार को 102 लोगों की रिपोर्ट आई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा कि आप सबको बधाई और यही आग्रह कि कोविड-19 से डरे नहीं, अपित जागरूकता से साथ इससे लड़े।

भोपाल के लिए खुशी और राहत भरी खबर है कि आज 102 लोगों की रिपोर्ट आई है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। आप सबको बधाई और यही आग्रह कि #COVID19 से डरें नहीं, अपितु जागरुकता के साथ इससे लड़ें।

जानकारी के अनुसार जो रेलवे कर्मी शुक्रवार को पॉजिटिव आया है। वह विगत दिनों संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य संचालनालय में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी के बड़े भाई हैं। इधर, टीटी नगर में फैले कोरोना के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए हैं। दो नए पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक एम्स के 4, जमाती 23, स्वास्थ्य विभाग के 97, पुलिस विभाग के 25 के साथ ही 43 अन्य लोग कोरोना संक्रमित हैं।

तीन संदग्धि मौत, जांच के लिए सैंपल लिए

शुक्रवार को तीन मौत हुई हैं जो कोरोना संदिग्ध बताई जा रही हैं। इन तीनों के शव से जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। मृतकों में ऐशबाग निवासी दो लोग भाई हैं। वहीं एक महिला राजगढ़ से इलाज करवाने भोपाल आई थी उसकी भी मौत हुई है। उसका छोला विश्रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीएमएचओ ने सैंपल की पुष्टि की है।

  • Related Posts

    दिग्विजय सिंह के ‘नफरत फैलाना हिंदुत्व है’ वाले बयान पर बवाल, भाजपा ने किया तीखा हमला

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के गुना जिले में…

    पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े खूनी संघर्ष: मामूली वाहन टक्कर पर आधा दर्जन लोगों ने दंपती को पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रॉक्सी टॉकीज के पास स्थित पुलिस चौकी के ठीक…