रायपुर में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सवा छह लाख के पार पहुंच चुकी है. देश के साथ राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है. इस बीच रायपुर में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस मिले है. जिसमे 4 AIIMS के हेल्थ वर्कर है और 1 रायपुर के बीजेपी सांसद सुनील सोनी का पीएसओ बताया जा रहा है. DHO ने इस खबर की पुष्टि की है. आइसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक रायपुर के बीजेपी सांसद सुनील सोनी को क्वारंटाइन होना पड़ेगा.एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 25 हजार 544 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 18213 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 79 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 हजार 903 नए मामले सामने आए और 379 मौतें हुई.
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,833,698), ब्राजील (1,501,353), रूस (661,165) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 27 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 77 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…