खदान की खुदाई करने वाला व्यक्ति हुआ मालामाल, अंदर से मिला 50 लाख रुपये का हीरा

हीरों की खदानों (Diamond Mine) के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश (MP) के पन्ना (Panna) जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मंगलवार को 10.69 कैरेट का उच्च क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. जानकारों के मुताबिक यह नीलामी में 50 लाख रूपये से एक करोड़ रूपये में बिक सकता है. हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा अधिकारी आर.के. पाण्डेय ने ‘भाषा’ को बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को आज उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. इसका वजन 10.69 कैरेट है.
उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रानीपुर की उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान मिला है. उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इसे बेचने के लिए आगामी नीलामी में रखा जाएगा. इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, वह टैक्स काट कर उस व्यक्ति को दिया जाएगा.

इसी बीच, आनंदी लाल कुशवाहा ने बताया, ‘इससे पहले भी इसी खदान की खुदाई के दौरान मुझे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब मुझे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है.’

हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत 50 लाख रूपये से एक करोड़ रूपये तक मिल सकती है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…