विश्व विख्यात प्रसिद्ध चित्तोड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट सुविधा बानी दुविधा

चित्तौड़गढ़ / उदयपुर : कोरोनावायरस के कारण पिछले 4 महीनों से विश्व विख्यात चित्तोड़गढ़ दुर्ग पर्यटकों के लिए बंद रहा है I करीब 4 माह बाद सर्कार ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पर्यटकों को दुर्ग पर भ्रमण की अनुमति दी है I कोरोना संक्रमण के कारण दुर्ग के स्मारकों को देखने के लिए लगने वाले टिकट अब सर्कार ने ऑनलाइन दिए जाने की व्यवस्था की है I जिससे यहाँ आने वाले पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए जी का जंजाल बन गया है I जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के दौरान बंद किये दुर्ग को सर्कार ने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए I दुर्ग पर पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति दी है I सरकार ने दर्शनीय स्थलों पर एक साथ कम पर्यटकों को प्रवेश देने , सैनिटाइज़र का उपयोग करने , सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने सहित कई नियम भी लागु किये है I  दुर्ग के व्यू पॉइंट पर लगी टिकट विंडो पर भी ऑनलाइन टिकट सुविधा आरम्भ की है I जो पर्यटकों , कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत का कारण बानी हुई है I ऑनलाइन टिकट बुकिंग अधिकांश समय सर्वर डाउन रहने के कारण काम नहीं करता है I इस कारण यहाँ पहुंचे पर्यटकों को निराश लौटना पड़ता है I पर्यटकों द्वारा इस सबंध में कई बार वह तैनात कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों से भी उलझते देखा देखा गया है I ऑनलाइन टिकट बुकिंग कोरोना वाइरस से बचाव के लिए जहा एक सार्थक कदम है वही सर्वर डाउन रहना एक बड़ी समस्या भी है I इस विषय में पर्यटन विभाग को इस और तुरंत ध्यान देकर जल्द से जल्द समाधान का प्रयास करना चाहिए ।

देवेंद्र कुमार टांक – उदयपुर 

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…