राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे प्रभावशाली सहयोगी केलीएन कोनवे ने व्हाइट हाउस छोड़ा

कोनवे 2016 में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में ट्रंप की अभियान प्रबंधक थीं। वह पहली महिला थीं जिन्होंने व्हाइट हाउस में अपनी जगह बनाई और फिर राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार बनीं।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे प्रभावशाली एवं लंबे समय तक सेवा देने वाली सलाहकार केलीएन कोनवे ने रविवार को घोषणा की कि वह महीने के अंत में व्हाइट हाउस से रुखसत हो जाएंगी।उन्होंने अपने फैसले की सूचना ट्रंप को ओवल ऑफिस में दी।

कोनवे ने रविवार रात पोस्ट किए अपने त्यागपत्र में कहा कि वह अपने चार बच्चों के साथ समय बिताना चाहती हैं। उनके पति, जॉर्ज कोनवे राष्ट्रपति ट्रंप के मुखर आलोचक बन गए हैं और उनका परिवार वाशिंगटन में अफवाहों के बाजार का विषय बन गया है। उन्होंने लिखा, “हम बहुत सारे मुददों पर असहमत हैं लेकिन हम उस बात पर एकजुट हैं जो हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है– हमारे बच्चे।”

उन्होंने लिखा, ”अभी के लिए और मेरे प्यारे बच्चों के लिए ड्रामा कम, ममा (मां) ज्यादा होगी।” हालांकि, वह इस हफ्ते होने वाले रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलने वाली हैं। उनके पति, जो पेशे से वकील हैं और जिन्होंने 2016 अभियान के बाद ट्रंप को नापसंद करना शुरू कर दिया था और ‘लिंकन प्रोजेक्ट के सदस्य बन गए थे जो कि ट्रंप को हराने के लिए समर्पित रिपब्लिकनों का समूह है।

राजनीतिक रूप से विरोधात्मक शादी से वाशिंगटन डीसी और ऑनलाइन बहुत अटकलें लगाई गईं। जॉर्ज कोनवे ने भी रविवार को घोषणा की कि वह ट्विटर और लिंकन प्रोजेक्ट दोनों से कुछ समय के लिए नदारद रहेंगे।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…