PLA को मात दे यूं ऊंचाई पर किया कब्जा, भारतीय सैनिकों की फुर्ती के सामने चीन के कैमरे-सेंसर फेल

लद्दाख में पैंगोंग त्सो के दक्षिणी किनारे पर ऊंचाई वाले इलाके को चीनी सैनिकों से पहले भारतीय सैनिकों ने अपने कब्जे में लेकर बड़ी कामयाबी और बढ़त हासिल कर ली है। सूत्रों ने बताया, ”चीनी सेना ने भारतीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पास में ही अडवांस कैमरे और सर्विलांस इक्विपमेंट लगाए थे। लेकिन इसके बावजूद भारतीय सैनिकों ने ऊंचे स्थान को अपने नियंत्रण में ले लिया।” चीनी सेना ने LAC पर इस तरह के उपकरण लगाए हैं ताकि भारतीय सैनिकों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से नजर रख सकें और जब भी उनके दावे वाले स्थानों पर भारतीय पेट्रोलिंग दिखे तो तेजी से प्रतिक्रिया दे सकें।
भारतीय जांबाजों की फुर्ती के सामने चीन के हाईटेक कैमरा और सर्विलांस इक्विपमेंट बेकार साबित हुए। भारतीय सैनिकों ने ऊंचाई पर पोजिशन ले ली है, जहां से वह इस पूरे इलाके को कंट्रोल कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र के इस अहम स्थान पर सैनिकों के पहुंचने के बाद चीन ने कैमरा और सर्विलांस उपकरण हटा लिए हैं। चीन भी दावा करता है कि ऊंचाई वाला इलाका उसका है और इस पर कब्जा जमाना चाहता था ताकि पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे और नजदीक के स्पनगुर गैप, एक खुला इलाका जहां चीनी आर्मर्ड रेजिमेंट तैनात है, पर बढ़त हासिल रख सके।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने यहां अच्छी तैयारी कर रखी थी ताकि चीन की अक्रामकता का उचित जवाब दिया जा सके। हुआ भी वही, चीन के मंसूबे को नाकाम करते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और सिख लाइट इन्फ्रेंट्री के सैनिकों ने हाईट को नियंत्रण में ले लिया।

इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान माइन विस्फोट में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया है। भारतीय सैनिकों ने आर्मर्ड रेजिमेंट्स की भारी तैनाती कर दी है, जिसमें बीएमपी इन्फेंट्री कॉम्बैट वीइकल्स और अलग-अलग तरीके के टैंक शामिल हैं। कार्रवाई की तैयारी भारतीय सेना ने कर ली है। रसद और उपकरणों की भारी आवाजाही हुई है। भारतीय सेना ने 29-30 अगस्त की मध्यरात्रि को सामरिक ऊंचाई पर कब्जा करने के लिए चीनी मंसूबे को भांप लिया और झड़प के दौरान चीनी सैनिकों को पीछे धकेलते हुए उस जगह को नियंत्रण में ले लिया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…