अब सरकारी विभाग कागज के बजाय डिजिटल माध्यम से कैलेंडर, डायरियां प्रकाशित करेंगे

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने कैलेंडर और डायरी इत्यादि सामग्री का प्रकाशन कागज या प्लास्टिक के स्थान पर डिजिटल माध्यम से करने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार के सभी विभाग और संगठन इन वस्तुओं के प्रकाशन के लिए अब डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों का विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल करेंगे। विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से छपवाए जाने वाले सभी कैलेंडर, डायरी और अन्य संबंधित सामग्री अब कागज के स्थान पर डिजिटल माध्यम से प्रकाशित की जाएगी।

इस संबंध में जारी एक पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसके लिए ई-बुक के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…