जमशेदपुर में 4 नवंबर से शुरू होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘हमदर्द’ की शूटिंग

अंतिमा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘हमदर्द’ की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी फिल्‍म की निर्माता अंतिमा देवी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी। उन्‍होंने बताया कि इस फिल्‍म की शूटिंग जमशेदपुर के खूबसूरत लोकेशन पर होगी। इसके अलावा झारखंड के अन्‍य खूबसूरत लोकेशन पर भी हम इस फिल्‍म की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक हसन गद्दी होंगे, जो इस फिल्‍म को पर्दे पर बखूबी उतारने का काम करेंगे।
अंतिमा देवी ने आगे बताया कि भोजपुरी फिल्‍म ‘हमदर्द’ एक बेहतरीन पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा वाली फिल्‍म होगी, जिसको लेकर हमने कई सारी तैयारियां की है। फिल्‍म दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दे, इसका भी ध्‍यान फिल्‍म के कहानी में रखा गया है। इस फिल्‍म को दर्शक अपने परिवार के साथ बैठ कर देख सकेंगे। फिल्‍म के गाने और संवाद बेहद सार्थक व मजेदार हैं। उम्‍मीद है जब फिल्‍म ‘हमदर्द’ थियटरों में होगी, तब दर्शकों को यह‍ बेहद पसंद आयेगी।
उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म ‘हमदर्द’ की कहानी  इंद्रजीत और सावन कुमार ने लिखी है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्‍शन श्रवण कुमार  और डीओपी  नागेंद्र राव का है। गीतकार राजेश मिश्रा, पवन मिश्रा और अरविंद हैं। डांस मास्टर महेश आचार्य कौशिक और जावेद खान हैं। फिल्‍म में बीरबल शर्मा ( वीरू )  , सूरज सम्राट, संजय पांडे, अयाज खान, अनूप अरोरा, मणि भट्टाचार्य, महेश अचार्य, शरदा नवल वीरू शर्मा और सूरज हैं। प्रोडक्‍शन मैनेजर शाहिद आलम हैं।
  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…