श्लोका अंबानी ने दिया बेटे को जन्म, मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि मां श्लोका अंबानी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार में छोटे मेहमान के आने से मेहता और अंबानी परिवार काफी खुश है।आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। आकाश और श्लोका की शादी में देश और दुनिया के चर्चित लोग शामिल हुए थे। प्रवक्ता ने बताया कि नीता और मुकेश अंबानी ने अपने पोते का स्वागत किया।

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में हुई थी। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी।

मुकेश अंबानी एक बार फिर अब दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की टॉप-10 लिस्ट से एक बार फिर शामिल हो गए हैं। पिछले शनिवार को वह इस लिस्ट से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गए थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार सुबह तक मुकेश अंबानी 77.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर थे। लिस्ट में सबसे ऊपर अमेजन के ओनर जेफ बेजोस 181.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…