सरसों तेल हुआ महंगा, आलू-प्याज के गिरे भाव

बाजार में नया आलू आने से अब इसकी कीमत काबू में आने लगी है। पिछले पांच दिनों में आलू का भाव 40 रुपये किलो के नीचे आ गया है। वहीं, प्याज के तेवर भी नरम हुए हैं। हालांकि किचन का बजट अब सरसों तेल समेत सभी खाद्य तेलों में आई महंगाई बिगाड़ रही है। मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक गेहूं के भाव में 7 फीसद की गिरावट आई है। इससे गेहूं सस्ता होकर 26.92 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। वहीं खुदरा बाजार में आटा भी 31.14 रुपये प्रति किलो से 28.57 रुपये तक आ चुका है। चावल के रेट में भी गिरावट हुई है। वहीं चना, उड़द दाल, अरहर, मूंग और मसूर का दाल सस्ता हुआ है।उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 6 दिसंबर को देश के खुदरा बाजारों में आलू का औसत मूल्य 42.88 रुपये था, जो अब घटकर 36.62 रुपये हो गया है। वहीं प्याज अब करीब 50 रुपये से 44 रुपये पर आ गया है। टमाटर अभी भी लाल है और इसके भाव में करीब 6 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में खुली चाय में करीब 5 फीसद की बढ़त हुई है। 228.86 रुपये किलो से यह 239 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

मूंगफली को छोड़ सभी तेलों के चढ़े दाम

इन 5 दिनों में अधिकतर खाद्य तेलों के भावों में तेजी देखी गई। पैक पाम तेल 100 रुपये से 1092 रुपये, सूरजमुखी तेल 123 से 127 और सरसों तेल 133 से 137 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मूंगफली तेल की कीमतों में ढाई फीसद की गिरावट आई है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…