शुरुआती घंटों में 1.57 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन,मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी IPO की शानदार शुरुआत

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली खुलने के शुरुआती घंटों में 1.57 गुना अभिदान मिला।आईपीओ के तहत 1,32,36,211 शेयरों की पेशकश की गई है, जबकि शुरुआती घंटों में ही 2,08,27,550 शेयरों के लिए बोलियां मिल गईं। इस पेशकश में 40.54 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। इस महीने बर्गर किंग इंडिया के बाद यह दूसरा आईपीओ है, जिसके लिए पहले कुछ घंटों में ही पेशकश से अधिक बोली लग गई।

आईपीओ गुरुवार को बंद होगा और इसकी बोली का दायरा 286-288 प्रति शेयर तय किया गया है। मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 162 करोड़ रुपये जुटाए।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…