तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में किसान ट्रैक्टर परेड  के दौरान हुई घटना का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ. उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है. हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया. इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है अपने देश को, और तेज गति से, आगे ले जाना है कृषि क़ानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से साथ पुलिस की झड़प के बाद गणतंत्र दिवस के दिन ऐतिहासिक लाल किले में हिंसा की घटना सामने आई. पुलिस को किसानों को लाल किले से बाहर निकालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा.कुछ प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे के ठीक नीचे एक खाली गुंबद पर सिख धर्म का झंडा फहरा दिया था.साल 2021 के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल की शुरुआत के साथ-साथ ही कोरोना को लेकर हमारी लड़ाई को भी लगभग एक साल हो गया है. जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा टीका करण अभियान भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है हम सबसे बड़े वैक्सीन कार्यक्रम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का टीका करण भी कर रहे हैं. सिर्फ 15 दिन में भारत अपने 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स का टीका करण कर चुका है, जबकि अमेरिका जैसे समृद्ध देश को इसी काम में 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन लगे.उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाया और 26 जनवरी को ‘गणतन्त्र दिवस’ की शानदार परेड भी देखी इस महीने क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली. हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती. हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है

ईखबर न्यूज़ रिपोर्ट ररघुनाथ त्रिपाठी

  • तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…