जसप्रीत बुमराह क्या साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं ?

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से छुट्टी मांगी थी। बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले कहा था कि बुमराह निजी कारणों के चलते चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। दरअसल बुमराह की छुट्टी के कुछ दिन बाद ही अनुपमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी हॉलीडे टू मी!’ उनकी इस पोस्ट के बाद से ही लोग कयास लगा रहे हैं कि बुमराह और अनुपमा शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों के डेट की खबरें पहले भी मीडिया में आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुद इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। इसके कुछ दिन बाद खबर आई कि दरअसल बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है और वह इस सप्ताह शादी करने जा रहे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एएनआई से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि भी की। बुमराह शादी किससे कर रहे हैं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से बुमराह शादी करने वाले हैं।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था और दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था, तीसरे टेस्ट के लिए उनकी फिर से टीम में वापसी हुई। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी आराम दिया गया है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…