IPL 2021 की 9 अप्रैल से हो सकती है शुरुआत, तारीखों को लेकर फैसला जल्द

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो सकता है।फैंस को लम्बे समय से आईपीएल की तारीखों का इंतजार था। अगर गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी इन तारीखों लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ तो आईपीएल के 14वें सीजन का फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। तारीखों को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तारीखों पर अंतिम फैसला होगा। कोरोना के कारण पिछली बार टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गवर्निंग काउंसिल के सदस्य ने कहा, ‘अगले सप्ताह गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। जिसमें तारीख और वेन्यू को लेकर फैसला होगा। जो प्रपोजल दिया गया है उसके अनुसार आईपीएल का 14 वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई तक खेला जाएगा

उन्होंने कहा, ‘हम उन सम्भावनाओं पर विचार कर रहे हैं, जिससे आईपीएल का आयोजन अन्य शहरों में भी किया जा सके। कोविड-19 प्रोटोकॉल और लाॅजिस्टिक सपोर्ट को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला किया जाएगा। हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिक है।” अभी कुछ दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हैदाराबाद के मंत्री के टी रामाराव ने इस बात पर सवाल खड़े किए थे कि उनके यहां आईपीएल मैच क्यों आयोजित नहीं हो रहे हैं। कई फ्रेचाइजी के मालिक भी वेन्यू को नाराज दिखाई दे रहे हैं। अभी जिन शहरों के नाम पर चर्चा हो रही उसमें हैदाराबाद और मोहाली शामिल नहीं है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…