LadengeCoronaSe: भारत आ रहे हैं ब्रिटेन से 600 चिकित्सकीय उपकरण, मिलेगी मदद

ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह 600 से अधिक चिकित्सकीय उपकरण भारत भेज रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए ब्रिटेन आगे आया है। इन उपकरणों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर भी शामिल हैं। ब्रिटेन ने कहा है कि उसने यह कदम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत की मदद करने के लिए लिया है। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम एक मित्र के तौर पर और कोविड के खिलाफ जंग में भागीदार के तौर पर भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम इस संकट के समय में भारत सरकार के साथ नजदीकी के साथ काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले चीन ने भी कहा था कि वह इस संकट के समय में भारत का सहयोग करने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…