मोदी सरकार ने 20 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन राज्यों को दी नि:शुल्क, इतना हो चुका टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर जारी है. कोरोना वायरस के कारण हर रोज लाखों लोग देश में संक्रमित हो रहे हैं. वहीं कई लोगों की जान भी कोरोना के कारण जा रही है. इस बीच देश में कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन राज्यों को मुफ्त में दी गई है.बता दें कि जनवरी के महीने से देश में कोरोना वैक्सीनेशन  अभियान चलाया जा रहा है. देश में अब तक 18.2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. वहीं 4.1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अब तक दी जा चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटों में 17 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…