‘तौकते’ तूफान से समुद्र में फंसा भारतीय जहाज डूबा, नौसेना ने 140 से ज्यादा लोगों को बचाया, राहत कार्य-जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के तट के निकट चक्रवाती ‘तौकते’ तूफान में फंसा भारतीय जहाज P३०५  समुद्र में डूब गया है। यह हादसा मुंबई से १८६  किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास हुआ है। भारतीय नौसेना ने इस जहाज में सवार 146 लोगों को बचा लिया है, जबकि 170 से ज्यादा लापता हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, इसी जगह एक और भारतीय जहाज भी फंसा है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। आईएनएस कोलकाता भारतीय नौसेना का ही पोत है। वहीं, सुबह ओएनजीसी ने भी सूचना दी कि, अब तक 148 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।
ओएनजीसी की ओर से बताया कि, गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण, अरब सागर में पश्चिम-तटीय क्षेत्रों में ओएनजीसी की एक परियोजना पर काम कर रहे F कॉन्स के 3 निर्माण बार्ज और अन्वेषण उद्देश्य पे तैनात कर्मचारी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शिकार हो गए है । ओएनजीसी ने कहा कि, अपने कर्मियों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और एमआरसीसी समुद्री मै बचाव के हर संभव कोसशी कर रह है

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…