WTC Final: आईसीसी ने मैच के ड्रॉ या टाई होने को लेकर दिया बयान, कहा- ऐसी स्थिति में दोनों टीमें होंगी विजेता

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रॉ या टाई होने पर किसे विजेता घोषित किया जाएगा? इस प्रश्न का उत्तर हर क्रिकेट प्रशंसक जानना चाहता था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंप्टन में 18 से 22 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस सवाल का जवाब दे दिया है।आईसीसी ने बताया कि अगर यह मैच ड्रॉ या टाई होगा तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। 

समय बर्बाद होने पर होगा रिजर्व डे का इस्तेमाल
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यदि बारिश या किसी अन्य वजह मैच में बाधा खड़ी होती है तो 23 जून को भी मैच का आयोजन होगा। इसलिए आईसीसी ने 23 जून को फाइनल मैच के रिजर्व डे के तौर पर रखा है। रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब नियमित पांच दिनों में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार बर्बाद समय की नियमित अपडेट मैच रेफरी करेगा। 

मैच रेफरी देगा समय की अपडेट
टेस्ट मैच में समय की बहुत अहमियत होती है। सूर्यास्त और सूर्योदय पर भी मैच बहुत निर्भर करता है। इसी बीच इस फाइनल मैच में रिजर्व डे का भी इस्तेमाल होना है। इसलिए आईसीसी ने निर्णय लिया है कि मैच के दौरान कितना समय किस टीम ने बर्बाद किया है, उसका सारा हिसाब-किताब रखा जाएगा, ताकि रिजर्व डे का प्रयोग होने पर इसकी मदद ली जा सके। रिपोर्ट के अनुसार मैच रेफरी की यह जिम्मेदारी होगी, कि वह बर्बाद समय की नियमित अपडेट करता रहे।

दो जून को इंग्लैंज पहुचेंगी भारतीय टीम
बताते चलें कि भारतीय टीम दो जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। इस दौरे में जाने वाले खिलाड़ी अभी मुंबई के होटल में क्वारंटीन हैं। भारत ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…