इंग्लैंड के इस धाकड़ गेंदबाज ने क्यों छोड़ा IPL 2021 का दूसरा भाग

नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 14वें सीजन के दूसरे हाफ से हटने का फैसला क्यों लिया है, इसका खुलासा उन्होंने कर दिया है। वे 2019 के आइपीएल में भी नहीं खेले थे, क्योंकि उनका कहना है कि इस बार भी 2019 के जैसे हालात हैं, जहां एक के बाद एक टूर्नामेंट होना है, जो इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्रिस वोक्स आइपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

32 वर्षीय क्रिस वोक्स इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो पिछले शुक्रवार को पांचवां टेस्ट खेलने से भारत के इन्कार से निराश थे, लेकिन जानी बेयरस्टो और डेविड मलान के बाद उन्होंने ने भी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में फिर से शुरू हो रहे आइपीएल से पलायन कर लिया। अक्टूबर में टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल होने और इसके तुरंत बाद एशेज दौरे पर जाने की इच्छा से प्रेरित वोक्स ने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी को अस्वीकार करने का विकल्प चुना और इसके बजाय अपने युवा परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया।

इस हफ्ते वारविकशायर के लिए खेल रहे क्रिस वोक्स ने द गार्डियन से बात करते हुए कहा: “विश्व कप टीम में मेरा शामिल होना, मुझे नहीं पता था कि यह होने वाला था – खासकर कुछ महीने पहले। आइपीएल को पुनर्निर्धारित किया गया है और हमारे समर सीजन के अंत तक इसे धकेल दिया गया है। टी20 विश्व कप और एशेज के साथ यह थोड़े समय में बहुत अधिक हो जाएगा। मुझे आइपीएल का हिस्सा बनना अच्छा लगता, लेकिन कुछ देना पड़ता है। एक विश्व कप और एक एशेज दौरा, यह लगभग उतनी ही बड़ा समर सीजन है, जितना 2019 का समर सीजन था।यह शर्म की बात है कि कोविड की वजह से हालात भी सामान्य नहीं है, लेकिन क्रिकेट के नजरिए से, यह बहुत ही रोमांचक है।”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…