कोलकाता के खिलाफ कैसी होगी बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, आज इस धुरंधर स्पिनर को मिलेगा मौका !

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने पहले मुकाबला में उतरने वाली है। कप्तान विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले रविवार को इस बात की घोषणा की थी कि वह इस सीजन के बाद टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं की आज किस तरह के प्लेइंग इलेवन से साथ उतर सकते हैं कप्तान कोहली

ओपनिंग में कोहली और पडिक्कल

कप्तान कोहली पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी युवा देवदत्त पडिक्कल के साथ निभाते नजर आएंगे।

पाटिदार, मैक्सवेल और डिविलियर्स

मिडिल आर्डर में इस सीजन में कोहली की टीम ग्लेन मैक्सवेल के आने से बेहद मजबूत नजर आ रही है। रजत पाटिदार के साथ आतिशी बल्लेबाजी करने वाले एबी डिविलियर्स भी इस टीम की ताकत हैं। वह इस दूसरे चरण की शुरुआत के पहले प्रैक्टिस मैच में शतक भी जमा चुके हैं उनके उपर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

स्पिन में चहल को मिलेगा हरासंगा का साथ

इस सीजन के दूसरे चरण में टीम ने श्रीलंका से स्टार स्पिनर वनिंदु हसारंगा को साथ जोड़ा है। युजवेंद्र चहल के साथ उनको भी यूएई के कंडिशन को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में रखा जाना तय लग रहा है।

तेज गेंदबाजी में सिराज, सैनी और हर्षल

मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और हर्षल पटेल टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को संभालेंगे। वहीं काइले जैमिसन की तेज रफ्तार टीम की गेंदबाजी को और मजबूत बनाती है।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वनिंदु हसारंगा, नवदीप सैनी, कायले जैमिसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…