पाकिस्तानी क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या को बताया बेहद कमजोर, कहा- वो एक फार्मेट में भी नहीं टिक सकते

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या इन दिनों फिटनेस की परेशानी से गुजर रहे हैं। हालांकि वो इस वक्त एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे है जिससे कि वो पूरी तरह से फिट होकर एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए खेल सकें। हार्दिक पांड्या अपनी पीठ की सर्जरी के बाद से लगातार खुद को साबित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी तो कर ले रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी के मोर्चे पर वो पूरी तरह से फेल हो रहे हैं।

हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस की वजह से पहले वर्ल्ड कप में अच्छा खेल नहीं दिखा पाए तो इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। यही नहीं हार्दिक पांड्या को आइपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने भी आइपीएल 2022 के लिए रिटेन नहीं किया था। अब हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने बड़ा बयान दिया है।

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक पांड्या का शरीर इतना कमजोर है कि वो क्रिकेट के एक प्रारूप में भी नहीं टिके रह सकते हैं। उन्हें उचित आहार और वेट ट्रेनिंग के जरिए अपने मसल्स को और बढ़ाने की जरूरत है। रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि पांड्या को वापस जाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए जिससे कि वो चार ओवर गेंदबाजी कर सकें। शास्त्री के ऐसा कहने की मतलब ये है कि वो चार ओवर भी अभी ठीक से गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं।

वहीं हाल ही में रवि शास्त्री ने आर अश्विन की जगह कुलदीप यादव को नंबर एक ओवरसीज स्पिनर बताया था। इसके बारे में बट ने कहा था कि बाहरी आलोचना से खिलाड़ी पर कोई असर नहीं होता है, लेकिन जब रवि शास्त्री जो आपको हेड कोच रह चुके हैं, कोई ऐसी बात कहते हैं तो इससे ठेस पहुंचती है। इतने अहम टीम मेंबर द्वारा ऐसी बातें खिलाड़ी को ठेस पहुंचाती है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…