सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत, कोहली की कप्तानी में रचा इतिहास

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट मैच में 113 रन से हरा दिया। अब भारतीय टीम सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। इससे पहले एशिया का कोई भी देश सेंचुयिरन में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया था। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीमों ने कभी भी कोई टेस्ट मैच सेंचुरियन मैदान पर नहीं जीता था और भारत ने पहली बार ये कमाल कर दिखाया। यही नहीं भारतीय टीम ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच जीतने का गौरव हासिल किया।

आपको बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम हर डिपार्टमेंट में प्रोटियाज पर हावी नजर आई। हालांकि इस मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था, लेकिन मैच के पांचवें दिन इसका नतीजा सामने आया जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी सुखद रहा। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने जीत के साथ बेहतरीन आगाज किया और एक नया इतिहास भी रच दिया।

भारत ने साउथ अफ्रीका में जीता चौथा टेस्ट मैच

भारत ने साउथ अफ्रीका में इस टेस्ट सीरीज से पहले तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। हालांकि इससे पहले भारत को तीन टेस्ट मैचों में जीत मिली थी और ये टीम इंडिया की चौथी जीत साबित हुई। भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच साल 2006-07 दौरे पर जोहानसबर्ग में 123 रन से जीता था। वहीं इस टीम को प्रोटियाज के खिलाफ उनकी धरती पर दूसरी जीत साल 2010-11 में डरबन में 87 रन से मिली थी तो वहीं साल 2017-18 में जोहानसबर्ग में तीसरी टेस्ट जीत 63 रन से मिली थी और अब भारत को पहली बार सेंचुरियन में भी जीत का स्वाद चखने को मिला और 113 रन से जीत मिली।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…