विराट कोहली ने अपनी फार्म को लेकर दी ऐसी सफाई साथ ही तीसरे टेस्ट के लिए खुद को फिट बताया

केपटाउन। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट मैच से ठीक पहले कहा कि कि अपनी फार्म को लेकर वो बाहरी शोर-गुल से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं और अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो सही चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं और बेसिक पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में मंगलवार से खेला जाएगा। इस सीरीज मे दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है तो वहीं विराट कोहली पर सबका ध्यान इस मैच में होगा जिन्होंने साल 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है।

विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब लोग मेरी फार्म को लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसा मेरे क्रिकेट करियर में कई बार हो चुका है। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान भी मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। मैं अपनी फार्म को दूसरों के नजरिए से नहीं देखता हूं। मैंने अपने पैमाने खुद सेट किए हैं और मैं अपनी टीम के लिए अच्छा करने में गर्व महसूस करता हूं साथ ही अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

विराट कोहली ने कहा कि आपको ये समझने की जरूरत है कि खेल में हमेशा सबकुछ आपके मुताबिक नहीं होता है। मैंने महसूस किया है कि कई बार बेहद अहम मौके पर मैंने टीम के लिए अच्छा किया है और ये मेरे लिए गर्व का पल होता है। मुझे एहसास है कि मैं पिछले एक साल में या एक बल्लेबाज के रूप में बहुत महत्वपूर्ण क्षणों में शामिल रहा हूं। वो पल मेरे लिए अहम रहे हैं और कभी-कभी आपका केंद्र बिंदु बदल जाता है। अगर आप खुद को हमेशा नंबर या रिकार्ड के नजरिए से देखेंगे तो आप कभी खुश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने उन पलों से बहुत प्रेरणा लेता हूं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। मुझे सच में विश्वास है कि मुझे किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा मैं पूरी तरह से फिट हूं और जिस तरह से खेल रहा हूं ऐसे में मुझे कुछ और साबित करने की जरूरत नहीं है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…