बेंगलुरु टेस्ट के लिए कुलदीप यादव को टीम से किया गया बाहर और इस खिलाड़ी को मिली एंट्री

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेलना है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट टीम के बाहर कर दिया गया है। कुलदीप यादव की जगह टेस्ट टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है जो अब पूरी तरह से फिट हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को बाहर करने का फैसला इस वजह से लिया क्योंकि अक्षर पटेल फिट हो गए हैं। अक्षर पटेल टीम इंडिया के साथ मोहाली में ही जुड़ गए थे। भारत ने मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया था।

अक्षर पटेल की बात करें तो वो इंजरी की वजह से काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे और वो साउथ अफ्रीका टूर पर टीम इंडिया के साथ नहीं जा पाए थे। इसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे साथ ही वो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब पूरी तरह से फिट हो चुके अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टीम में तीन बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत नहीं है। रवींद्र जडेजा टीम में पहले से ही हैं और अक्षर के आने से दो बाएं हाथ के स्पिनर हो जाएंगे। वहीं आर अश्विन और जयंत यादव भी पहले से ही टीम में हैं।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने पीटीआइ से कहा कि अक्षर पटेल सेलेक्टर्स की पहली पसंद थे, लेकिन वो रिकवरी कर रहे थे इसकी वजह से कुलदीप यादव को टीम में बैकअप के तौर पर रखा गया था। अब अक्षर पटेल फिट होकर आ गए हैं तो कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से खेला जाएगा।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…