CSK के कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया, गुजरात की टीम के खिलाफ क्यों मिली हार कहां रह गई कमी

नई दिल्ली। आइपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति अब तक तो ठीक नहीं है। इस टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज की है और 2 अंक के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। सीएसके ने गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले यानी अपने पांचवें लीग मैच में जीत दर्ज की थी और लगा था कि टीम ने वापसी कर ली है, लेकिन हार्दिक की टीम के सामने जडेजा की इस बार नहीं चली और उन्हें तीन विकेट से हार मिली। ये सीएसके की पांचवीं हार थी और किस कारण से गुजरात से उन्हें हारना पड़ा इसके बारे में कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया।

मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की थी। गेंदबाजी इकाई के रूप में हमारे पहले छह ओवर काफी अच्छे थे, लेकिन डेविड मिलर को श्रेय जाता है क्योंकि उसने अच्छे क्रिकेट शाट खेले। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद रुककर आ रही थी जिससे हमने सोचा कि 169 रन पर्याप्त होंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन अंतिम पांच ओवर में हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए। क्रिस जार्डन अनुभवी गेंदबाज है इसलिए हमने 20वें ओवर में उसके साथ जाने का फैसला किया। वह चार या पांच यार्कर फेंक सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से गुजरात के खिलाफ वो ऐसा नहीं कर पाए।

आपको बता दें कि इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए रितुराज गायकवाड़ के 73 रन और फिर अंबाती रायुडू के 46 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया और गुजरात को जीत के लिए 170 का लक्ष्य दिया। इसके बाद गुजरात ने एक वक्त पर 87 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन डेविड मिलर ने नाबाद 94 रन की पारी खेलकर सीएसके की जीत की उम्मीदों को झटका दे दिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या की जगह राशिद खान ने कप्तानी की थी।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…