सीएम ने दिल्ली में रोपा पौधा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान चाणक्यपुरी स्थित अपोस्टोलिक नुनसिएचर के निकट कौटिल्य मार्ग पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंपा का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौध-रोपण के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे पर्यावरण-संरक्षण के लिए प्रतिदिन पौधे लगाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भावी पीढ़ी की लिए एक अच्छी धरती छोड़ कर जाने के लिए जरूरी है कि सभी लोग जन्म-दिन, पुण्य-तिथि और वैवाहिक वर्षगाँठ जैसे अवसरों पर पौधे अवश्य लगाये। उन्होंने कहा कि ऐसा कर हम केवल पेड़ ही नहीं बल्कि जिंदगी की साँसें भी लगाते हैं।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…