जो विकास नहीं हो पाया उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं

भाजपा की सभा में बोले केंद्रीय मंत्री, ऐदल, रघुराज, गिर्राज और कमलेश अपना घर छोड़कर भाजपा को मजबूत करने आए

भाजपा सरकार ने मुरैना को नगर निगम बनाया। पहले चुनाव में भाजपा का महापौर व परिषद चुनी गई। विकास के कई काम किए लेकिन, कुछ काम नहीं हो पाए, उनके लिए मुरैना की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। अब इन कामों को भाजपा की नई महापौर के हाथों पूरा करवाएंगे। तोमर ने महापौर प्रत्याशी मीना जाटव के लिए मुरैना की जनता से वोट मांगे एवं शहर की एमएस रोड से होते हुए हनुमान चौराहे से होकर लोहिया बाजार तक प्रचार प्रसार किया इस दौरान शहर की बेस्ट समाज के लोगों ने नरेंद्र सिंह तोमर एवं महापौर प्रत्याशी का फूल मालाओं से स्वागत किया ।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि पहले मैं और रुस्तम सिंह ही विकास के लिए चिंतित रहते थे। तब विधायक ऐदल सिंह, रघुराज कंषाना, गिर्राज डण्डोतिया विरोध करते थे, विधायक कमलेश जाटव भी चाेरी छिपे विरोध करते थे। लेकिन यह लोेग अपना घर छोड़कर, कांग्रेस को तिलांजलि देकर भाजपा को मजबूत करने आए हैं। अब भाजपा की ताकत में यह चऊआ भी मिल गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी गरीब परिवार से है। भाजपा के कार्यकर्ता उनका सहयोग करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने महापौर प्रत्याशी को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया। इसके अलावा कई नेताओं ने 50 हजार रुपये व इससे ज्यादा देने का ऐलान किया। इस सभा के बाद केंद्रीय मंत्री ने एक चादर की झोली बनवाई और उसमें महापौर प्रत्याशी मीना जाटव के चुनाव खर्च के लिए भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासियों से पैसे मांगे। इस दौरान विधायक सूबेदार रजौधा, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पूर्व विधायक शिवमंगल तोमर, ननि के पूर्व सभापति अनिल गाेयल आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…