महिला की मौत. परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम

– परिजनों ने पुलिस पर भी लगाएं कई गंभीर आरोप

मुंगावली। आज फिरसे मानवता शर्मशार हुई ,और एक महिला जिसका पति लकवा पीड़ित है जिसकी दो बेटियां है उनके साथ उनके ही परिवार के सदस्यों के द्वारा जबरन उनकी जमीन को जोता जा रहा था जिसका विरोध करने जब उक्त महिला और उसकी बेटी खेत पर गई तो बहा मोजूद उन्ही के परिवार के लोगो ने उनके साथ जमकर मारपीट की ओर ग्राम वासियों के अनुसार महिला को ट्रैक्टर से गिराया और जबरन उसे इल्लीमार दवा पिला दी जिससे बह बेहोश हो गई कुछ लोगो के द्वारा उसे मुंगावली सिविल हॉस्पिटल लाया गया और यहां से उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया गया ,महिला की हालत और बिगड़ी तो बहा से भोपाल के लिया रेफर किया गया यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड दिया ,
जैसे ही महिला की मृत्यु की खबर ग्रामवासियों को लगी तो लोगो ने पुलिस थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
मुंगावली एस डी ओ पी और टी आई के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी जिससे कभी कोई इस तरह की घटना करने के पहले हजार बार सोचे और पुलिस की माने तो मृत महिला के बयान नहीं होने के कारण अब तक कुछ भी कह पाना इस केश में ठीक नही क्योंकि , जहरीला पदार्थ पिया या पिलाया ये सभी जांच के बाद सामने आएगा परंतु दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी और देर रात प्रत्यक्षदर्शी लोगो के बयान लिए गए आज शाम तक सभी स्थिति साफ होने की संभावना है जब पी एम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही आगे बढ़ेगी

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…