जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवतियों वृद्धा एवं वृद्ध को लाठियों से पीटा

चार घायल दो की हालत गंभीर

पन्ना। पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील एवं धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम छतैनी में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की युवतियों वृद्धा एवं वृद्ध को बुरी तरह लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, घायलों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, खूनी संघर्ष में 4 घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, अस्पताल में भर्ती घायलों के परिवार के सदस्य राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके खेत के किनारे गांव के श्रीपाल यादव, कन्हैया यादव और देवीदीन यादव खुदाई कर रहे थे जिसे उन लोगों के द्वारा पहुंचकर रोका गया जिस पर तीनों गाली गलौज करते हुए उनकी बहनों के साथ बदसलूकी करने लगे और तभी लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों बहने घायल होकर खेत में गिर गई, इसके बाद उन्होंने वृद्ध एवं वृद्धा को भी खदेड़-खदेड़ कर लाठियों से पीटा जिसमें वृद्ध के सिर में और वृद्धा के हाथ, पैरों एवं सिर में गंभीर चोटें आई हैं एवं दोनों युवतियां भी घायल हैं, पीड़ितों की शिकायत पर धरमपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है,

  • Related Posts

    किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, एलिवेटेड रोड से बदलेगी उज्जैन की तस्वीर

    चिमनगंज अनाज मंडी में किसानों को किया संबोधित, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी किया जिक्र उज्जैन की चिमनगंज अनाज मंडी में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम…

    राजगढ़ के माचलपुर में भीषण सड़क हादसा: 24 वर्षीय कृष्णपाल की मौत, साथी गंभीर घायल

    By: Ravindra Singh राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में गोघटपुर स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय कृष्णपाल सिंह चौहान की जान चली गई। हनुमान मंदिर और…