पुलिस पर हमला करने वालों पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, आरोपियों द्वारा गांव में अवैध रूप से बनाये मकानों को किया गया जमींदोज, दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में पृथ्वीपुर विकासखण्ड के पनिहारी गांव में मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात मोबाइल टीम के सब इंस्पेक्टर शिवनाथ सिंह सिकरवार के ऊपर गांव के अशोक यादव द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किया गया था हमला, उक्त मामले में पुलिस ने गांव के अशोक यादव सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस सहित गांव में पहुंचे प्रशासनिक अमले की देखरेख में आरोपियों द्वारा गांव में बनाए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त किया गया, इस अवसर पर एसडीएम पृथ्वीपुर अंकिता जैन, एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष पटेल सहित राजस्व विभाग का अमला तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

  • Related Posts

    मुरैना में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 3 मजदूरों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

    By: Ravindra Singh मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में करवा चौथ के दिन एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…