हमें मिलकर आगामी दस वर्षों का नक्शा बनाना है- कमलनाथ

नकुलनाथ कमलनाथ के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

छिंदवाड़ा। छिन्दवाड़ा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ने नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में रोड शो किया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम अहके व वार्ड पार्षदों को विजयी बनाने के लिये आमजन से अपील की।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा आप सभी ने मुझ पर चालीस साल से विश्वास और भरोसा किया है और इन चालीस सालों का इतिहास आप सभी के सामने हैं। इस चुनाव में कोई देश का और प्रदेश का फैसला नहीं होना है।इस चुनाव से हमारे छिंदवाड़ा के भविष्य का फैसला होना है।भारतीय जनता पार्टी के झूठ, शिवराज सिंह चौहान के झूठ ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे छिंदवाड़ा का किया है। नाटक नौटंकी और झूठ ये शिवराज सिंह चौहान की पहचान है। मैं आप से यही निवेदन करता हूं कि हम मिलकर छिंदवाड़ा का भविष्य बनायेंगे। महापौर के प्रत्याशी विक्रम अहके सरल, गरीब व्यक्ति है। इनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।ये कोई ठेकेदार नहीं है।ये कोई नगर निगम का अधिकारी नहीं है। ये सीधा साधा आपकी सेवा में निकला है आप विक्रम पर विश्वास रखिये, अंत में तो जिम्मेदारी मेरी है। हम मिलकर छिन्दवाड़ा का अगले दस वर्षों का नक्शा बनायेंगे।मुझे पूरा विश्वास है कि आप मिलकर फैसला करेंगे कि हम मिलकर छिंदवाड़ा का भविष्य तय करेंगे।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…