केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बड़ा दावा, अगले 5 साल में पेट्रोल हो सकता है बैन

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई चरम पर है और आम आदमी की जेब खाली हो रही है। ऐसे में अगर तेल की कीमत में थोड़ी भी कमी आ जाती है तो आम आदमी को बड़ी राहत मिल जाती है। ऐसे में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत में अगले 5 साल में पेट्रोल खत्म हो जाएगा और ऐसे में इस पर बैन लगाया जा सकता है।


आखिर ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे और यहां नितिन गडकरी को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने की। यहां नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है और 70 रुपए प्रति किलो में बेचा जा सकता है।
5 साल में खत्म हो जाएगा देश में पेट्रोल
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि आने वाले 5 साल में पेट्रोल खत्म हो जाएगा। ऐसे में कोई भी किसान केवल गेहूं, चावल, मक्का लगाकर अपना भविष्य नहीं बदल सकता। गडकरी ने कहा कि किसानों को केवल खाद्य प्रदाता नहीं बल्कि ऊर्जा प्रदाता भी बनना होगा। गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसले से देश को 20,000 करोड़ रुपए की बचत हो रही है।

आने वाले कुछ ही सालों में 2-व्हीलर और 4- व्हीलर ग्रीन अब हाइड्रोजन, इथेनॉल और CNG से चलने लगेंगे। गडकरी ने कहा कि विदर्भ से बांग्लादेश को कपास निर्यात करने की योजना है, जिसमें विश्वविद्यालयों के सहयोग की आवश्यकता है। विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए विश्वविद्यालय बहुत कुछ कर सकता है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…