डिप्टी कलेक्टर को चायवाली ने पीटा

मंदसौर: एमपी में निर्वाचन ड्यूटी पर जा रहे डेप्युटी कलेक्टर अरविंद माहौर (mandsaur deputy collector viral video) के साथ एक दंपती ने मारपीट की है। महिला ने डेप्युटी कलेक्टर की पिटाई चप्पल से की है। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि जिसकी पिटाई कर रहे हैं वह डेप्युटी कलेक्टर हैं तो दोनों माफी मांगने लगे हैं। सोशल मीडिया पर डिप्युटी कलेक्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। डेप्युटी कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
डेप्युटी कलेक्टर अरविंद माहौर मंदसौर स्थित अपने घर से निर्वाचन ड्यूटी में पिपलियामंडी जा रहे थे। बाइक पर सवार दो नाबालिग उम्र के लड़के महू-नीमच हाईवे स्थित होम गार्ड ऑफिस के पास तेज गति से बाइक चलाकर कटबाजी कर रहे थे। यह जानलेवा भी साबित हो सकता था। दोनों ये सब कुछ डिप्युटी कलेक्टर की गाड़ी के सामने कर रहे थे। इस दौरान उन्हें समझाने के लिए डेप्युटी कलेक्टर गाड़ी से नीचे उतरे।
इस दौरान सड़क की दूसरी तरफ मौजूद चाय बेचने वाला वहां पहुंचा। इसके बाद डेप्युटी कलेक्टर से उलझ पड़े। साथ ही उनके साथ बहस करने लगे। इस पर डेप्युटी कलेक्टर ने कहा कि आप बीच में नहीं पड़े। इसके बाद दोनों का पारा चढ़ गया। चाय बेचने वाले दंपती ने डेप्युटी कलेक्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने चप्पल से पिटाई भी कर दी। चुनाव के लिए जा रहे पत्रकारों ने इसका वीडियो बनाया और कंट्रोल रूम को खबर दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
पिटाई कर रहे दंपती को पत्रकारों ने बताया कि तुम जिनसे उलझ रही हो यह डेप्युटी कलेक्टर हैं। इसके बाद दंपती के तेवर ठंडे पड़े। बाद में दोनों के तेवर शांत हुए और माफी मांगने लगे, कहा कि हम से गलती हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने में ले गई। वहीं, प्रशासन ने घटना के बाद चाय वाले की गुमटी को तोड़ दिया है। वह गुमटी अवैध रूप से लगी थी।
वहीं, डेप्युटी कलेक्टर की रिपोर्ट पर वाई डी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहर झरिया और भवना झरिया के पर भादवि धारा 353, 332, 186, 323, 294, 506, 34 प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…