नीमच में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर

नीमच। एमपी के कई जिलों में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। बीते 48 घंटे से राज्य के कई इलाकों में बादल जमकर बरसे हैं। वहीे नीमच जिले में भी सुबह से बारिश का क्रम जारी है। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। सिंगोली क्षेत्र के ताल की पुलिया पर बारिश का पानी आने से सिंगोली का संपर्क भी नीमच से टूट गया है। पुलिया पर बारिश का पानी होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी दिखाई दी। नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नीमच-सिंगोली मार्ग ताल की पुलिया पर पानी आने के चलते दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी हुई है। इलाके में सुबह से बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते छोटी मोटी पुलियाओं पर से पानी बह रहा है। वहीं प्रशासन आम जनता से पुलिया पर पानी हो तो पार ना करने की अपील कर रहा है। सुबह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है, क्योंकि जिन किसानों ने पहली बारिश में बुवाई कर दी थी उन्हें बारिश की सख्त जरूरत थी, जिसकी पूर्ति सुबह से हो रही बारिश ने पूरी कर दी है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…