मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह सहित प्रिंसेस संस्था की डॉ. प्रीति काकड़े, श्री प्रभाकर तागड़े, श्रीमती इंदु तागड़े, श्री अनूप दुबौलिया, डॉक्टर पूजा तागड़े और श्री शम्स मीन्हाज मौजूद थे। जोन्टा क्लब अंतर्राष्ट्रीय शाखा की बांग्लादेश से आयीं लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ ज़रीन दिलावर हुसैन ने भी पौध-रोपण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतीक-चिन्ह भी भेंट किया।

प्रिंसेस संस्था पर्यावरण, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। साथ ही गो-ग्रीन और प्लास्टिक मुक्त मध्यप्रदेश के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में भी संस्था सक्रिय है। जोन्टा क्लब जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियाँ संचालित कर रहा है।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…