जबलपुर में हुई आगजनी के बाद छिंदवाड़ा में 21 अस्पतालो को नोटिस जारी

 

जबलपुर में अग्निकांड के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की आंख

छिंदवाड़ा।-जबलपुर के अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद छिंदवाड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग की आंखें खुली और फायर एनओसी पत्र जारी कर 21 नामी-गिरामी अस्पतालो को नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद प्राईवेट अस्पतालो में भी हड़कंप मच गया है विभाग द्वारा लेटर जारी कर स्वास्थ्य विभाग को 10 दिन के भीतर निर्धारित समय में दस्तावेज जमा करने की बात कही गई है नही तो निजी अस्पतालो के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की बात कही गई है‌।छिंदवाड़ा सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसा कि सभी को मालूम है कि जबलपुर के अस्पताल में आगजनी की बड़ी घटना हुई है उक्त दुर्घटना को देखते हुए फायर सेफ्टी की व्यवस्था सभी अस्पतालो को पूर्ण करना है फायर सेफ्टी के अतिरिक्त जो मेजर नाउंस है उसे भी पूर्ण करना है अभी कुछ अस्पतालो को टेंपरेरी परमिशन मिल गई थी जिन्हे प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किए गए थे अब उन्हें परमानेंट जारी करवाना है जिसको नगर निगम के द्वारा जारी किया जाता है यदि अस्पतालो ने अपनी कमियां को पूरी कर ली है तो वह अप्लाई कर सकते है फिलहाल जबलपुर जैसी स्तिथि यहां नही है और कुछ अस्पतालो में मेजर जैसी स्तिथि है फिलहाल जबलपुर जैसी लापरवाही यहां नही है और कुछ व्यवस्था किए हुए है जैसे दो रास्ते है फायर सिस्टम है फिलहाल टीम गठित है और प्रशासन स्तर पर और भी टीम गठित की जायेगी वही 10 दिनो का समय इन्हे दिया गया है यदि इन दिनो मे यह कार्यवाही पूर्ण नही करते है तो मान्यता लायसेंस निरस्त या समाप्त कर दिया जायेगा।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…