लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

 

आलीराजपुर। जिले के जोबट थाना क्षेत्र के डेकाकुंड ग्राम के समीप 1 अगस्त को हुई लूट के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में दंपति पति पत्नी अपनी बाइक से जा रहे थे की डेकाकुंड गांव के समीप दो बाइक पर सवार 4 लोगो ने रोककर लूट के इरादे से दोनो दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में महिला सुशीला को सर पर गंभीर चोट आई। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई वही तगड़ीया बघेल गंभीर घायल हो गया था। वारदात करने के बाद चारो बदमाश वहा से भाग गए थे। पति तागड़िया ने आसपास के गांव वालो की मदद से पत्नी को जोबट के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सतर्क कर दिया। वही एसपी मनोज कुमार सिंह ने एक टीम गठित करी आरोपियों की धरपकड को लेकर और पुलिस को सफलता हाथ लग गई। 3 आरोपियों को ग्राम वेगलगाव रोड उंडारी फाटे से दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा,एक धारदार गुप्ती सहित लूट हुआ सामान जप्त किया।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…