उज्जैन में पिता और 3 बेटियां ट्रेन से कटीं

ट्रैक पर बिखरे पड़े थे शव; सामूहिक सुसाइड की आशंका

उज्जैन। उज्जैन-नागदा रेलवे ट्रैक पर पिता और तीन बेटियां मालगाड़ी ट्रेन से कट गईं। चारों के शव बुधवार सुबह 11 बजे रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। सुसाइड नोट मिलने की वजह से आशंका सुसाइड की ही है, लेकिन पुलिस अभी जांच के बाद ही आगे कुछ कहने की बात कह रही है।

परिवार गोयला बुजुर्ग (उज्जैन) का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतकों की शिनाख्त रवि पांचाल (35), उसकी बेटी अनामिका (12), आराध्या (8) और अनुष्का (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है रवि, बेटियों को स्कूल ले जाने के लिए घर से निकला था। मौके पर बच्चियों के स्कूल बैग और टूव्हीलर भी खड़ी मिली है। घटनास्थल नई खेड़ी से रवि का गांव गोयला बुजुर्ग 12 किलोमीटर दूर है।

जीआरपी TI आरएस महाजन के मुताबिक, सुबह जानकारी मिली थी। मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही ये क्लियर हो सकेगा। मालगाड़ी के लोको पायलट इंदू शंकर ने बताया, घटना सुबह 9.20 बजे की है। गाड़ी का थ्रू सिग्नल था। नई खेड़ी से गुजरते वक्त लगा कुछ टकराया है। अचानक इमरजेंसी ब्रेक मारे। देखा तो ट्रैक पर शव पड़े थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…