पूरे जिले मे दबदबा रखना चाहते हैं विधायक त्रिपाठी

 

रीवा। भाजपा के सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी का आदेश मिलते ही जनपद सीईओ को मारने पहुंचे थें भाजपा नेता…..

सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी है और सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है दिव्यराज सिंह……

सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के जनपद क्षेत्र में केपी की दखलअंदाजी से बन रही है अराजकता की स्थिति…..

पेशे से मूलतः ठेकेदार रहे भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी और सिरमौर जनपद के सीईओ मिश्रा के बीच हुई बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद विधायक त्रिपाठी ने दिये एक्शन लेने के आदेश…..

सिरमौर जनपद सीईओ मिश्रा पर हुए प्राणघातक हमले में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,मीडिया प्रभारी विवेक गौतम, विनय शुक्ला सहित 18 से 20 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है….

जिला से लेकर जनपद तक राजनैतिक दबाव इतना ज्यादा था कि जनपद के कर्मचारी अपने अधिकारी को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए ।

भाजपा विधायक केपी गृहमंत्री के पीए वीरेन्द्र पान्डे के नजदीकी रिश्तेदार भी है…..

अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी की हत्या के प्रयास जैसी कोशिश की खबर मिलते ही विधायक दिव्यराज सिंह ने भोपाल रीवा के तमाम नेताओं और अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई तब जाकर पुलिस ने सक्रियता दिखाई ।

307 हत्या का प्रयास सहित 341.342.294.147.148.149.307.553.332 धाराओं में भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ ।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…