मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स कराने वाली संस्था भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आई.सी.एस.आई.) के अध्यक्ष सी.एस. श्री विवेक नायक सहित सी.एस. सर्वश्री योगेश खाकरे, पी.के. राय, अमित जैन, अवधेश पाराशर, प्रणय पटेल, प्रवेश धवन, अरविंद तिवारी तथा मनीष पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कॅरियर जागरूकता और स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आकाशवाणी भोपाल के समाचार संपादक श्री संजीव शर्मा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…