विद्युत जामवाल ने किया हाइलाइन स्टंट:सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो, यूजर्स बोले- रियल लाइफ स्पाइडर मैन

हाल ही में एक्टर विद्युत जामवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कमजोर दिल वालों के लिए यह स्टंट बिल्कुल नहीं है। दरअसल विद्युत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हाइलाइन स्टंट की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा- ‘मुझे एहसास हो गया है कि आप समझदार हैं, आपको थोड़ा सनकी होना चाहिए।’

इस तरह के स्टंट्स के लिए फोकस, ट्रेनिंग और टेक्निकल एक्सपर्टीज की बहुत जरूरत होती है। यही वजह थी कि विद्युत स्टंट करने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं। शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर विद्युत ने हाइलाइनर्स के साथ समय बिताया और दुनिया के सबसे मुश्किल हाइलाइन्स पर स्टंट करने चले गए। सोशल मीडिया पर विद्युत का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…