khelo India 2023: खेलों इंडिया खेलो इंदौर में 30 जनवरी से, आठ शहरों मेें होंगी स्पर्धाएं

खेलों इंडिया खेलों की मेजबानी का मौका इस बार मध्य प्रदेश को मिला हैै। इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। स्पर्धा को लेकर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में आने वाले सभी खिलाड़ी हमारे मेहमान है। इन सभी का इंदौर की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया जायेगा।a30 जनवरी से स्पर्धाएं शुरू होगी। जिसमें भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ी अाएंगे। मध्य प्रदेश के भोपाल,ग्वालियर,उज्जैैन, इंदौर,मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर मेें स्पर्धा आयोजित की जा रही है। पिछले साल हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किए गए थे। इस साल वाटर स्पोर्ट्स भी इसमें शामिल किए गए है।

खेलों इंडिया गेम्स के लिए शहर मेें माहौल बनने लगा है। शहर में खेलों इंडिया को लेकर विभिन्न गतिविधियां हो रही है।स्कूलों और कालेजों में इसका प्रमोशन किया जा रहा है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होंर्डिग, बेनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये इंदौर पूरी तरह तैयार है।

आयोजन की हर व्यवस्था के लिये अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयोजन स्थल व खिलाड़ियों के आवास स्थल, होटलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
सभी आयोजन स्थल पर मेडिकल और फिजियोथेरेपिस्ट की टीमें रहेंगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड और एयरपोर्ट पर खिलाडि़यों को वेलकम ड्रिंक दी जायेगी। इन स्थानों पर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गये हैं। सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई है। प्रदेश के आठ शहरों में 11 फरवरी तक स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धा शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने मशाल रैली का आयोजन किया था। इसके अलावा थीम सांग भी लांच हुआ। मशाल रैली प्रदेश के 52 जिलों से गुजर चुकी है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…