Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया. इसके साथ ही दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति और संस्कृति का प्रदर्शन हो रहा है.

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि हैं.

25 जनवरी को सिसी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया था.

भारत ने पहली बार मिस्र के किसी राष्ट्रपति को गणतंत्र समारोह में आमंत्रित किया है. मिस्र के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.
2022-23 में भारत की G20 की अध्यक्षता के दौरान भी ‘अतिथि देश’ के रूप में मिस्र को बुलाया गया है.
भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद से ही भारत और मिस्र के बीच औपचारिक संबंध बने हुए हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…