ICC Rankings: वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया, आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग

भारतीय क्रिकेट टीम ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद अब टेस्ट रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया है. आईसीसी की तरफ से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 115 अंकों के साथ जहां पहले पायदान पर पहुंच गई है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है. अब भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन गई है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज थी जबकि कंगारू टीम पहले स्थान पर थी. नागपुर में मिली एकतरफा जीत का लाभ टीम को टेस्ट रैंकिंग में भी और वह सभी फॉर्मेट में वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर-1 टीम बन गई है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर काबिज होने में कामयाब हुई है. नागपुर टेस्ट मैच में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के 126 अंक थे जिसके बाद हार मिलने की वजह से उनके 111 अंक ही रह गए. वहीं भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. जिसमें यदि वह इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे 3 मुकाबलों में से 2 को भी जीतने में कामयाब होती है तो टीम फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लेगी.

अश्विन भी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे दूसरे पायदान पर

नागपुर टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी का कमाल साफतौर पर देखने को मिला था, जिसमें दोनों ने मिलकर मैच में कुल 15 विकेट हासिल किए थे. अब अश्विन ताजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में चौथे पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं जिसमें उनके 846 रेटिंग अंक हैं. वहीं पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से उनका अंतर 21 रेटिंग अंक का रह गया है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…