Harry Brook: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को मिल गया धाकड़ बल्लेबाज, चौंकाने वाला है औसत और स्ट्राइक रेट

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (Harry Brook) अभी महज 23 साल के हैं. पिछले साल ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. जनवरी 2022 में उन्होंने T20I डेब्यू किया और सात महीनों के अंदर-अंदर क्रिकेट के बाकी दो फॉर्मेट में भी उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया. टी20 और वनडे में तो यह खिलाड़ी औसत परफॉर्मेंस दे रहा है लेकिन टेस्ट में इस बल्लेबाज के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

हैरी ब्रूक अभी अपना 5वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मोंगानुई टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 81 गेंद पर ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली. अपने पिछले चारों टेस्ट में भी वह इसी अंदाज में रन बनाते रहे हैं. हालत यह है कि 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत 81.28 का है और स्ट्राइक रेट 94.51 का है. इन 7 पारियों में वह 3 शतक और 2 अर्धशतक जमा चुके हैं. इंग्लैंड की टीम फिलहाल जिस अंदाज में टेस्ट क्रिकेट खेल रही, उसके लिए हैरी ब्रूक बिल्कुल परफेक्ट साबित हो रहे हैं.

वनडे और टी20 में ऐसा रहा है परफॉर्मेंस
हैरी ब्रूक ने अब तक महज 3 वनडे मुकाबले खेले हैं. यहां वह कुछ खास रंग नहीं जमा पाए हैं. ब्रूक ने वनडे मैचों की 3 पारियों में 28.66 की औसत से महज 86 रन बनाए हैं. हालांकि T20I में उनका रिकॉर्ड बेहतर है. ब्रूक अब तक 20 टी20 मैचों की 17 पारियों में 26.57 की बल्लेबाजी औसत और 137.77 के लाजवाब स्ट्राइक रेट से 372 रन बना चुके हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की स्क्वाड का हिस्सा हैं हैरी ब्रूक
IPL 2023 के लिए पिछले दिसंबर हुए ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर जमकर बोली लगी थी. कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश कर रही थी. यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा दाम लगाते हुए इस धाकड़ बल्लेबाज को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया. सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा था.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…