रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फेल हुआ यह बल्लेबाज, अब IPL में लय हासिल करने की उम्मीद

भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा BCCI द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इस सीजन में रन बनाने के लिए जूझते दिखे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 14, 40 और शून्य रन बनाने के बाद रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन सीजन के आखिरी मैच में वापसी करते हुए उन्होंने मुंबई के खिलाफ 11 और नाबाद 6 रन बनाए थे. लेकिन, दिल्ली का यह बल्लेबाज आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए लय हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं.

राणा का पसंदीदा फॉर्मेट टी20 है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने KKR के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं. उन्होंने टी20 में 161 मैचों में 136 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हाल ही में इस बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर अपने अभ्यास का वीडियो शेयर किया. वीडियों में वह आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. राणा ने कहा कि मैं वास्तव में इस सत्र के IPL का इंतजार कर रहा हूं. मैं कड़ा अभ्यास कर रहा हूं और अपने खेल की बारीकियों पर ध्यान दे रहा हूं. मेरी मानसिक स्थिति मजबूत है और मुझे यकीन है कि मैं टीम की सफलता में योगदान देने में सक्षम रहूंगा.

बता दें कि, राणा अपनी IPL टीम के अन्य साथियों के साथ मुंबई के पूर्व दिग्गज अभिषेक नायर की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिविर में अपने साथियों से मिलना बहुत अच्छा था. मैंने हमेशा कहा है कि केकेआर मेरे लिए परिवार की तरह है और मुझे इस टीम के लिए खेलने में मजा आता है. मैं अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहा हूं, जो मेरे खेल के लिए बहुत बड़ी बात है. इस खिलाड़ी ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और सहायक कोच नायर की भी तारीफ की. केकेआर आईपीएल के 16वें सत्र में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी.

 

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…