जी-20 की बैठक में रूस और चीन के रुख़ से भारत की बढ़ी टेंशन

बता दें कि यूक्रेन युद्ध को लेकर जी-20 देशों के बीच गंभीर मतभेद हैं, जिनकी वजह से साझा बयान जारी होने की संभावनाएं काफ़ी कम नज़र आ रही हैं.

ख़बर के मुताबिक़, सूत्रों ने बताया है कि साझा बयान जारी कराने की कोशिश करना अपने आपमें काफ़ी महत्वाकांक्षी प्रयास था क्योंकि पिछले हफ़्ते बेंगलुरु में हुई वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक के बाद साझा बयान जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई थी.

रूस और चीन ने अध्यक्षीय सारांश और आउटकम डॉक्यूमेंट के उन दो पैराग्राफ़ पर आपत्ति जताई थी, जिनमें यूक्रेन में जारी रूसी ‘युद्ध’ का ज़िक्र किया गया था.

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बीते गुरुवार प्रेस वार्ता में कहा, “रूस और यूक्रेन संघर्ष के बदलते हालात को ध्यान में रखते हुए हमें लगता है कि विदेश मंत्री स्तर की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी.

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…