बंद हुई इंदौर बिलासपुर फ्लाइट

बिलासपु। विमान सेवा सुविधा के मामले में अंचलवासियों के लिए यह अच्छी खबर नहीं हो सकती। अलायंस एयर विमानन कंपनी ने बिलासपुर से इंदौर के बीच चलने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया है। विमान सेवा बंद करने के पीछे अच्छा रिस्पांस ना आना बताया जा रहा है। विमानन कंपनी के इस निर्णय से हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का गुस्सा फूटने लगा है।

विमानन कंपनी के उड़ान के लिए जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर से इंदौर फ्लाइट की बुकिंग बंद कर दी गई है। फ्लाइट की बुकिंग बंद होने इंदौर व इंदौर से बिलासपुर आने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।बिलासपुर में लंबे संघर्ष के बाद विमान सेवा शुरू हुई थी। पहले चरण में बिलासपुर से दिल्ली,जबलपुर व प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। दूसरे चरण में बिलासपुर से इंदौर तक की उड़ान सेवा अक्टूबर 2022 में शुरू हुई। पर अब सिर्फ चार माह बाद ही यह सेवा बंद कर दी गई। जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा को शामिल नहीं किया गया है। 24 मार्च को आखरी फ्लाइट बिलासपुर से इंदौर तक के लिए है। वहीं 26 मार्च से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग नहीं होगी

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…