इलेक्शन मोड में बीजेपी सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भोपाल पहुंचे तो प्रदेश की सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी नेताओं ने तय किया कि जिन स्थानों पर भाजपा कमजोर स्थिति में है, वहां स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के छोटे नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जाए। ऐसे नेताओं के बारे में संगठन स्तर से नाम प्रदेश को भेजे जाएंगे। इसमें जाति आधार से लेकर पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों को भाजपा में लाने की तैयारी है।

मंत्रियों को भोपाल बुलाया

उधर, संगठन द्वारा मंत्रियों को भोपाल बुलाए जाने की खबर से सियासी माहौल गर्म हो गया। जानकारी के मुताबिक सभी मंत्रियों को रविवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मंत्रियों के साथ बातचीत की जाएगी। इसमें प्रभार के जिले में मंत्रियों की रुचि न लेने और विकास यात्रा की रिपोर्ट पर चर्चा किए जाने की संभावना है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में रखी गई है, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। एक मंत्री ने बताया कि उनके पास प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का फोन आया था, उन्होंने निर्देश दिया कि वे रविवार को सुबह भोपाल में रहें।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…