Neiphiu Rio Swearing In Ceremony: 5वीं बार नेफ्यू रियो ने नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, बीजेपी के यानथुंगो पैटन बने डिप्टी CM

नगालैंड की राजनीति के दिग्गज नेफ्यू रियो ने मंगलवार (7 मार्च) को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजधानी कोहिमा में आयोजित समारोह में राज्यपाल ला गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई. ये पांचवीं बार है जब नेफ्यू रियो नगालैंड के सीएम बने हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे.

नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था. एनडीपीपी ने 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था. चुनाव में एनडीपीपी और बीजेपी ने क्रमशः 25 और 12 सीटें जीती थीं.

दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ
गठबंधन में शामिल बीजेपी को डिप्टी सीएम का पद मिला है. बीजेपी के यानथुंगो पैटन ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. बीजेपी विधायक दल ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली और पर्यवेक्षक रंजीत दास की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यानथुंगो पैटन को अपना नेता चुना था.

मेघालय की तरह ही यहां भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. यानथुंगो पैटन के साथ ही टी आर जेलियांग ने भी राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली.

ये बने मंत्री
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही 9 विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलांग, जी काइतो आय, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पाईवांग, मेस्तुबो जमीर, सीएल जॉन, एस क्रूस और पी बी चांग को राज्यपाल ने बतौर मंत्री शपथ दिलाई.

एनडीपीपी से विधायक नगालैंड की पहली महिला विधायक हैं जिन्हें मंत्री बनाया गया है. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सलहौतुओनुओ क्रूस को पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर बधाई दी. पश्चिमी अंगामी सीट से नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की उम्मीदवार सलहौतुओनुओ क्रूस ने निर्दलीय उम्मीदवार को सात वोट से हराया है. जबकि एनडीपीपी की ही उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है.

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…